फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनाल इलेवन की झोली में गई क्रिकेट ट्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। राजपूत क्रिकेट क्लब की ओर से गढ़ीगोठ के बिल्ला गार्डन में आयोजित ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जीत केनाल इलेवन ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल का शुभारंभ विधायक कैलाश गहतोड़ी ने किया। बंटी मैन ऑफ द मैच रहे। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

गढ़ीगोठ के राजपूत क्लब एवं केनाल इलेवन के बीच हुए फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर राजपूत क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 144 रन बनाए, जिसमें सर्वाधिक 33 रन बचीनाथ ने जुटाए। केनाल के गेंदबाज करन और छोटू ने तीन तीन विकेट लिए। जवाब में केनाल की टीम ने 18 ओवरों में पांच विकेट गंवाकर विजयी लक्ष्य (145 रन) हासिल कर मैच जीत लिया।
राजपूत क्लब के गेंदबाज विनोद ने तीन विकेट लिए। पंकज ऐरी, हरिया भट्ट निर्णायक, सौरभ सामंत स्कोरर रहे। नवल किशोर चंद ने आंखों देखा हाल सुनाया। प्रतियोगिता के आयोजन में कमेटी अध्यक्ष उमेश गोवाड़ी, सचिव योगेंद्र गोवाड़ी, उपाध्यक्ष दीपक चंद, कोषाध्यक्ष बिशन चंद, संरक्षक रोहित चंद ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें