फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनाल इलेवन का सेमीफाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। राजपूत क्रिकेट क्लब की ओर से ग्राम गढ़ीगोठ में ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इसमें बुधवार को पहले क्वार्टर फाइनल मुकबले में केनाल इलेवन ने यंग थापा इलेवन को परास्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुदमी के उपप्रधान भरत प्रसाद एवं शेखर जोशी ने किया। विजेता टीम के खिलाड़ी रंजीत मैन ऑफ द मैच रहे। अब फाइनल मैच के लिए विशेष तैयारी की जा रही है।
गढ़ीगोठ के बिल्ला गार्डन में आयोजित टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला केनाल इलेवन एवं यंग थापा इलेवन के मध्य हुआ। पहले बल्लेबाजी कर थापा इलेवन ने नौ विकेट पर 15 ओवरों 94 रन बनाए। इसमें प्रदीप चंद ने सर्वाधिक 32 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

जवाब में केनाल इलेवन ने पांच विकेट पर 11 ओवरों में 95 रन बना मैच जीत लिया। रंजीत ने सर्वाधिक 33 रन जुटाए। इससे पहले मंगलवार को मझगांव धनुषपुल की टीम ने नेपाल की सिक्स इलेवन को एक रन से हराया। इन मैचों के निर्णायक दीपक चंद, जीवन थे। रविंद्र स्कोरर रहे। नवल किशोर चंद ने आंखों देखा हाल सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें