फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से भारत आने वालों की लगातार हो रही कोरोना जांच

विज्ञापन
बनबसा में शारदा बैराज पर चल रही नेपाल से आने वालों की कोराना जांच।संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। कोविड 19 के नए स्वरूप को लेकर नेपाल सीमा पर खासी सतर्कता बरती जा रही है। नेपाल से आने वालों के शारदा बैराज पर स्थापित कोरोना जांच चौकी पर आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट किए जा रहे हैं। जल्द ही सीमा पर कोरोना जांच चौकी स्थापित होगी। मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर दो नेपाली नागरिकों को सीमा से ही वापस भेजा गया।
विज्ञापन

बनबसा शारदा बैराज स्थित कोरोना जांच चौकी प्रभारी डॉ. दानिश ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर कोरोना जांच चौकी स्थापित किए जाने को लेकर बीते दिवस सोमवार को वे एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के साथ एसएसबी के अधिकारियों से मिले। उन्होंने एसएसबी से सहयोग की अपील की है।
इस संबंध में एसएसबी के अधिकारियों ने अपने उच्चाधिकारियों से अनुमति देने के संबंध में लिखा है। जल्द ही एसएसबी स्वागत द्वार के निकट कोरोना जांच चौकी स्थापित होने की संभावना है। बताया कि पिछले तीन दिनों में करीब 800 आरटीपीसीआर और 250 एंटीजन टेस्ट किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें