फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत जिले में सात लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट । जिले में मंगलवार को सात लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के जिला नियंत्रण कक्ष के मुताबिक जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव 262 हो गए हैं। इनमें से 194 लोग ठीक हो चुके हैं। तीन की मौत हो चुकी है। जिले में मंगलवार को 256 सैंपल भेजे गए। कुल 12910 लोगों की सैंपलिंग हुई है। इनमें 10853 निगेटिव आए हैं।
विज्ञापन

वहीं बाराकोट के एक गांव में दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संपर्क में आए लोगों को खोज रहा है। एमएस डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि 18 अगस्त को हुई सैंपलिंग की मंगलवार को आई रिपोर्ट में छह साल की एक बच्ची और 18 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बाराकोट पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि पॉजिटिव मिली बच्ची और युवक और उनके परिजनों का परीक्षण कर आइसोलेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें