फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक और एनएच अधिकारी विवाद का फॉलोअप: एनएच से दूर हुई गलतफहमी, मिले हाथ, लेकिन कंपनी जांच की मांग पर अडिग

विज्ञापन
लोहाघाट में एनएच के एई के साथ हाथ मिलाकर विवाद समाप्त करते विधायक पूरन सिंह फर्त्याल। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतोली में एनएच खंड के एक अभियंता और विधायक के साथ रविवार शाम हुआ विवाद खत्म हो गया। थानाध्यक्ष देवेंद्र मेहता का कहना है कि रविवार शाम दी गई तहरीर पर एई विवेक कुमार सक्सेना ने कोई कार्रवाई न करने के लिए थाने में पत्र दिया है।
विज्ञापन

डीएम विनीत तोमर का कहना है कि मंगलवार दोपहर से एनएच पर स्वांला में सड़क खोलने का काम भी शुरू हो गया है। बुधवार तक सड़क खुलने के आसार है। हालांकि आरजीबीएल कंपनी के वाइस चेयरमैन नरेंद्र चौहान का कहना है कि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और आरजीबीएल के परियोजना प्रबंधक एके सिंह के साथ हुए विवाद में दी गई तहरीर वापस नहीं ली गई है। कंपनी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर अडिग है।
एसडीएम अनिल गर्ब्याल और सीओ अशोक कुमार सिंह के बीच हुई वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच मंगलवार को सुलह हुई। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और एई विवेक कुमार सक्सेना ने बाकायदा हाथ मिलाया।
विज्ञापन

विधायक और एई ने कहा कि गलतफहमी दूर हो गई है और कोई मतभेद नहीं है। इसी के साथ एनएच खंड के ईई एलडी मथेला ने कार्य बहिष्कार खत्म कर काम शुरू कर दिया है। एनएच पर स्वांला में मंगलवार दोपहर से काम शुरू हो गया, जबकि भारतोली में बुधवार सुबह से काम शुरू होगा।
आरजीबीएल कंपनी का कहना है कि वह थाने में दी गई तहरीर पर कार्रवाई की मांग करती रहेगी। जनहित में बुधवार से सड़क से मलबा हटाने सहित सड़क का काम शुरू करेगी। विधायक और एनएच खंड के अधिकारियों के बीच वार्ता में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जिलाध्यक्ष अरुण वर्मा, सचिव नवीन चंद्र, एई एनसी पांडेय, राजेंद्र गिरि आदि थे।
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहाघाट, घाट के बीच भारतोली में विधायक, एनएच खंड के एक अधिकारी समेत काम करा रही कंपनी आरजीबीएल के परियोजना प्रबंधक एके सिंह के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद एई और पीएम ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके विरोध में सोमवार से एनएच पर काम भी ठप कर दिया था।
विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और एनएच खंड के अधिकारी के बीच हुआ विवाद सुलझा लिया गया है। एनएच पर भारतोली के पास बंद सड़क मार्ग को खोलने का कार्य बुधवार से शुरू करा लिया जाएगा। - एलडी मथेला, ईई, एनएच खंड, लोहाघाट।
विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और आरजीबीएल के परियोजना प्रबंधक एके सिंह के साथ हुए विवाद में दी गई तहरीर वापस नहीं ली गई है। कंपनी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर अडिग है। जन हित को देखते हुए बुधवार से एनएच पर काम शुरू कर दिया जाएगा। कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए डीएम और एसपी को पत्र भेजा गया है। कर्मचारियों के साथ किसी भी तरह की अनहोनी पर शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।
- नरेंद्र चौहान, वाइस चेयरमैन, आरजीबीएल कंपनी।
कमियों को छुपाने के लिए लगा रहे आरोप : विधायक
लोहाघाट (चंपावत)। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने उन पर लग रहे आरोपों को खारिज किया है। सोमवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि एनएच खंड के अभियंता या कंपनी के प्रबंधक को अभद्रता और थप्पड़ मारने के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। दावा किया कि अपनी कमियों को छुपाने के लिए इस तरह के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
सड़क पर गड़बड़ी और अधिकारियों की मनमानी के मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे। फर्त्याल ने कहा कि भारतोली क्षेत्र में रविवार के दौरे के दौरान लोगों ने कार्यदायी संस्था पर ब्लास्टिंग करने, इससे मकानों में दरार पड़ने समेत कई नुकसान बताए थे। इस पर उन्होंने कंपनी और विभाग से नुकसान की भरपाई करवाने के लिए कहा था। विधायक का दावा है कि कई बार पूर्व में वे भी नियमों का पालन कर काम करने के निर्देश दे चुके हैं लेकिन इसकी अनदेखी होती रही।
तीन साल में हो चुके हैं कई विवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नवंबर 2017 से शुरू निर्माणाधीन बारहमासी सड़क के काम के दौरान सात विवाद हो चुके हैं। एनएच पर अमोड़ी में पिछले साल जुलाई में भी विवाद हुआ था। तब काम करा रही एक कंपनी के इंजीनियर और परामर्शदाता एजेंसी ने चंपावत के विधायक और ग्रामीणों पर अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाए थे। इसके बाद एक दिन एनएच का काम भी ठप रहा। वहीं ग्रामीणों की ओर से दी गई तहरीर पर परामर्शदाता एजेंसी के अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
एनएच के अभियंता से अभद्रता का विरोध
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। एनएच के एई विवेक सक्सेना के साथ हुई मारपीट और अभद्रता की घटना से डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोनिवि कर्मियों में आक्रोश है। लोनिवि के डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने निंदा की। संघ ने कहा कि विभाग के इंजीनियर आपदा काल में राज्य की सड़कों को खुला रखने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। उत्साह बढ़ाने के बजाय इस तरह की घटनाओं से मनोबल पर बुरा असर पड़ रहा है। बैठक में जिला अध्यक्ष संजय वर्मा, महासचिव जयपाल सिंह दोसाद ने भी राज्यकर्मियों के साथ हुई अभद्रता की निंदा की। उन्होंने सरकार से सभी कर्मियों को सुरक्षा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें