फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पूर्णागिरि क्षेत्र की संचार सेवा दो दिन से ठप

Sun, 17 Dec 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम के मेले की तैयारियों पर मंत्रणा करते मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी। संवा
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र की संचार सेवा दो दिन से ठप है। संचार सेवा के ध्वस्त होने से श्रद्धालुओं सहित क्षेत्र के कारोबारी और आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने संचार सेवा दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्णागिरि क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार सेवा 12 दिसंबर से ठप है और 16 दिसंबर से निजी मोबाइल सेवा भी जवाब दे गई है। इस कारण पूरा इलाका संचार सेवा से कट गया है। कारोबारी, पुजारियों, क्षेत्र के लोगों को तो दिक्कत हो रही है लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी यहां आने वाले श्रद्धालुओं को हो रही है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी, पूर्व ग्राम प्रधान पंडित मथुरा दत्त पांडे, मोहन पांडे, सुरेश तिवारी, खीमानंद, हीरा सिंह, जगदीश तिवारी, प्रकाश आदि ने जल्द से जल्द संचार सेवा दुरुस्त करने की मांग की है। इधर बीएसएनएल के अधिकारियों का कहना है कि टावर में लगे मीटर के जलने से संचार सेवा पर असर पड़ा है। इसे ठीक कराया जा रहा है। वहीं निजी मोबाइल टावर का कार्ड फुंक गया है जिस कारण संचार सेवा ठप हो गई है।
विज्ञापन


मंदिर समिति अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। एक जनवरी को होने वाले मां पूर्णागिरि धाम मेले की तैयारियों का रविवार शाम को पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने जायजा लिया। उन्होंने रास्तों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, पथ प्रकाश को 25 दिसंबर तक दुरुस्त करने के संबंध में संबंधित विभागों को निर्देश दिए। कहा कि समिति के स्वयंसेवक भी व्यवस्थाओं में हाथ बंटाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें