फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइए, इलाज करवाइए लेकिन दवा बाहर की खाइये

विज्ञापन
दवाओं की कमी से सफेद हाथी बना लोहाघाट का आयुष हेल्थ एंड वैलनेस केंद्र। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। करोड़ों रुपये की लागत से नगर के बीचों बीच बने आयुष हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र में दवाओं की भारी कमी बनी हुई है। अस्पताल में मरीजों का इलाज तो हो जाता है लेकिन दवा उन्हें बाजार से खरीदनी पड़ रही ळै।
विज्ञापन

वर्तमान में लोगों का आयुर्वेद की ओर रुझान बढ़ रहा है लेकिन आयुर्वेदिक पद्धति से अपना उपचार कराने वाले लोगों को सरकारी तंत्र की उदासीनता का दंश झेलना पड़ रहा है। आयुष हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र में करीब एक माह से अधिकतर दवा समाप्त हैं। दवाओं की कमी का असर ओपीडी में भी देखने को मिल रहा है। दिसंबर में अब तक महज 207 रोगी उपचार के लिए आए हैं।
अस्पताल में अधिकतर दवाओं की कमी करीब एक महीने से बनी हुई है। विभागीय अधिकारियों को दो बार लिखित और कई बार मौखिक रूप से दवाएं उपलब्ध कराने की मांग की जा चुकी है। दवाएं उपलब्ध न होने से रोगियों के उपचार में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। - डॉ.सुधाकर गंगवार, चिकित्साधिकारी, लोहाघाट
विज्ञापन

रिक्त है फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वॉय का पद
लोहाघाट (चंपावत)। आयुष हल्थ एंड वेलनेस केंद्र लोहाघाट में चिकित्सक, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वॉय और एक स्वच्छक का पद सृजित है। अस्पताल में तैनात डाक्टर और फार्मासिस्ट का अन्यत्र स्थानांतरण हो गया है। बाराकोट के डॉ. सुधाकर गंगवार को लोहाघाट अस्पताल में संबद्ध किया गया है। फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वॉय का पद खाली है। संवाद
जिले में आयुर्वेदिक दवाओं की कमी बनी हुई है। आयुष निदेशालय से दवाएं नहीं पहुंची हैं। दवाएं आने के बाद अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। - डॉ. गीता पुनेठा, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें