फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम ने दुकानों में मारे छापे, डेढ़ दर्जन सैंपल लिए

विज्ञापन
दवा की दुकान में दवाईयों का स्टॉक जांचते एसडीएम हिमांशु कफल्टिया व सीओ अविनाश वर्मा। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। दवा दुकानों में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन और दवाइयों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया और सीओ अविनाश वर्मा के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को शहर के चार मेडिकल स्टोर और एक अपंजीकृत डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारा। नशीले इंजेक्शन और दवाइयों का लेखा-जोखा न मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर संचालकों के चालान काटे और एक अपंजीकृत डॉक्टर के क्लीनिक को सील कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में टीम ने जय मेडिकल स्टोर, हिमाचल मेडिकल स्टोर, आर्य मेडिकल स्टोर में छापा मारा। एसडीएम ने बताया कि तीनों मेडिकल स्टोरों में नशीले इंजेक्शन और दवाओं की बिक्री का लेखा-जोखा न मिलने पर दो-दो हजार रुपये के चालान काट कर भविष्य में गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई है। रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित गौड़ क्लीनिक को सील किया गया है। बताया कि इस क्लीनिक के संचालक के पास डॉक्टरी का प्रमाणपत्र नहीं था। क्लीनिक में ज्यादातर दवाइयां कालातीत मिलीं।
एसडीएम ने बताया कि युवाओं को अवैध तरीके से नशीले इंजेक्शन और दवाइयां बेचने की शिकायत पर छापे मारे गए। उन्होंने कहा है कि कोई दवा विक्रेता युवाओं को नशीली दवाएं बेचते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। छापा मारने वाली टीम में प्रभारी तहसीलदार पिंकी आर्या, चिकित्साधिकारी डॉ. दानिश, एसएसआई सुरेंद्र खड़ायत शामिल थे।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम ने कई दुकानों से लिए डेढ़ दर्जन नमूने
टनकपुर (चंपावत)। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही मिलावटी खाद्य सामग्रियों की बिक्री की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर की दुकानों में खाद्य सामग्रियों की जांच कर बिस्कुट, गुड़, शीतल पेय, तेल, सौस, मिठाइयों के डेढ़ दर्जन सैंपल लिए हैं।
टीम ने व्यापारियों को मिलावटी, बांसी, दूषित खाद्य पदार्थ, कालातीत खाद्य सामग्री मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके मिश्रा ने बताया कि खाद्य सामग्री के लिए गए सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। वहां से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी और कमल सिंह भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें