फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पूर्णागिरि मेले के मद्देनजर चलाया सफाई अभियान

Tue, 12 Mar 2024 09:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेला नजदीक आते ही पालिका प्रशासन क्षेत्र में सफाई, प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुट गया है। सोमवार को पालिका की ओर से हाइवे पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि मेले के दौरान निरंतर सफाई अभियान चलेगा। नगर के 15 प्रमुख स्थानों पर हाई मास्ट पोल लगा दिए हैं। इनमें पांच स्थानों पर लाइट का चालू हो गई है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से इस बार मां पूर्णागिरि मेला की तिथि 26 मार्च से 15 जून तक निर्धारित कर दी है। नगर पालिका क्षेत्र का प्रमुख पड़ाव होने से यहां भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से निर्देश दिए गए हैं।
मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम आशीष जोशी और ईओ ने अभियान जारी रखने के बात कही थी। इसी क्रम में ईओ ने पिथौरागढ़-खटीमा हाइवे पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विभिन्न स्थानों पर 15 हाई मास्ट लाइट पोल लगाने के मामले में भी नगर पालिका परिसर, तहसील परिसर, नेहरु पार्क, स्पोर्ट्स स्टेडियम, सीएम कैंप कार्यालय के पास लाइट चालू हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें