फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैतोला मेले का शुभारंभ 10 अप्रैल को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश के प्रसिद्ध चैतोला मेले की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। तीन दिनों तक चलने वाले मेले के दौरान मीट मांस की बिक्री नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

बुधवार को मेला समिति अध्यक्ष हरक सिंह भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मेले को भव्य रूप देने को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने बताया कि मेले 10 अप्रैल को परंपरागत रूप से तीन दिनी मेले का शुभारंभ किया जाएगा। 11 अप्रैल को चमूदेवता की भव्य शोभा यात्रा निकलेगी, जबकि 12 अप्रैल को व्यापारिक मेला आयोजित होगा। मेले के लिए जल संस्थान से पानी, ऊर्जा निगम से बिजली और पुलिस से शांति व्यवस्था के लिए सुरक्षा बल की मांग की है। उन्होंने बताया कि मेला अवधि तक मेला क्षेत्र में मांस की दुकानें पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले पर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी। वहां उपाध्यक्ष युगल किशोर, देव सिंह धौनी, नर सिंह, जोगा सिंह, कुंवर सिंह, गुमान सिंह, मदन कलौनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें