टनकपुर थाना क्षेत्र के खनन कारोबारी दीपक सिंह बिट्ठल की गोली मारने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कारोबारी के भतीजे, भाई, भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कारोबारी की पत्नी ने जेठ और जेठानी पर अपने बेटे को गोली मारने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इधर, घायल का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि नायकगोठ निवासी घायल खनन कारोबारी बिट्ठल की पत्नी प्रेमा सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें कहा कि उसके जेठ राजीव सिंह का परिवार उनके घर के बगल में ही रहता हैं। आरोप लगाया कि वह बिना वजह उनसे दुश्मनी रखते हैं। कहा कि आठ जुलाई की रात भतीजा कार्तिक ठाकुर खटीमा की ओर गया और अलग-अलग नंबर से उसके पति दीपक सिंह को फोन कर रहा था।
आरोपी के पिता राजीव सिंह ने बाइक की चाबी कार्तिक को दी और कहा कि भाग जाओ। कार्तिक बाइक से कुछ दूर तक पहुंचा और फिर उस पर भी उसने फायर कर दिया जिसमें वह बाल-बाल बच गई। उसके पति दीपक को उप जिला अस्पताल से बरेली के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया जहां उनका इलाज चल रहा है।
सीओ शिवराज सिंह राणा का कहना है कि कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 351(2), 49 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।