चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घायलों को पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाई।
मंगलवार को हल्द्वानी से मुनस्यारी जा रही कार 23 बीएच 9371जे टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर धौन के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार सवार तोमिक मुनस्यारी निवासी गणेश सिंह (39), ममता (31), बेटी प्रतिभा (13) और बेटा योगेश (10) घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. गौरांग जोशी ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक इलाज दिया गया है। फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है। बच्चों के हाथ में चोट आई है। कार चला रहे गणेश ने बताया कि चढ़ाई में उन्हें नींद की झपकी आ गई थी, इस कारण कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।