लोहाघाट के बलांई में अवैध भांग को नष्ट करती नारकोटिक्स, पुलिस और राजस्व टीम।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस, राजस्व विभाग और देहरादून से आई नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम का भांग की खेती नष्ट करने का अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। टीम ने खूना बोरा और बलांई गांव में आठ हेक्टेयर भांग की खेती को नष्ट किया गया।
रविवार को नारकोटिक्स कंट्रोल टीम लीडर कौशलेंद्र मिश्रा, नायब तहसीलदार विजय गोस्वामी, दरोगा देवेंद्र मनराल के नेतृत्व में टीम ने खूना बोरा और बलांई में भांग की फसल को नष्ट किया। साथ ही ग्रामीणों को भांग से होने वाले दुष्प्रभावों और विधिक पहलुओं की जानकारी दी गई। टीम में जेआईओ एसके पांडेय, सुनील कुमार, अजय कुमार, वीरेंद्र सिंह, राजस्व उप निरीक्षक वीरेंद्र लाल, पुलिस टीम में सुभाष पांडेय, महिमा कठायत, होमगार्ड कर्मी अजय सिंह, कुंवर सिंह शामिल थे। नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारी कौशलेंद्र मिश्रा ने बताया कि खूना में सात हेक्टेयर और बलांई में एक हेक्टेयर क्षेत्र में अवैध भांग की खेती नष्ट की गई।