फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर कार्यकर्ता सेवा का संकल्प ले:भंडारी

विज्ञापन
भाजपा मंडल प्रशिक्षण की चंपावत में हुई तैयारी बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी को स्मृ - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। भाजपा ने मंडल स्तरीय प्रशिक्षण की रूपरेखा तय कर ली है। रविवार को यहां जिला पंचायत सभागार में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि संगठन का प्रशिक्षण हर कार्यकर्ता के लिए बेहद उपयोगी है। इससे कार्यकर्ताओं में सेवाभाव पनपता है। 28 अक्तूबर से होने वाले मंडलीय प्रशिक्षण के लिए जिम्मेदारी भी तय की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीपक पाठक की अध्यक्षता और महामंत्री दीपक रजवार एवं श्याम ढेक के संचालन में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने पर मंत्रणा हुई। बैठक में विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूरन फर्त्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, राज्य सहकारिता परिषद उपाध्यक्ष हयात सिंह माहरा, मंडी समिति अध्यक्ष रामदत्त जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज कठायत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर दत्त पांडेय, विशेष आमंत्रित सदस्य नरेंद्र लडवाल, प्रशिक्षण वर्ग संयोजक रामसत्य जोशी, सह संयोजक हरीश हैसियत, पुष्कर पुजारी, राजेश कुमार, मनोज, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एलएम कुंवर, किरन देवी, हरीश पांडेय, मोहन अधिकारी आदि मौजूद थे।
87 लाख से बनेगी डेढ़ किमी रोड, विधायक ने शिलान्यास किया
चंपावत। मुड़ियानी जूनियर हाईस्कूल से बिसौन तक सड़क का पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा। विधायक कैलाश गहतोड़ीं ने सड़क का शिलान्यास किया। कहा कि सड़क के बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। राज्य योजना की 87.62 लाख रुपये से डेढ़ किलोमीटर की इस सड़क का काम किया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर पांडेय, जिला पंचायत सदस्य सरिता बोहरा, मुकेश कलखुड़िया नंदन तड़ागी, मनमोहन बोरा मनोज जोशी, शत्रुघ्न कोठारी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें