फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत विस उपचुनाव में कांग्रेस के नए दावेदार

विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी।
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत सीट पर पहली बार उप चुनाव होगा। भाजपा प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस सीट से कांग्रेस की ओर से कौन टक्कर देगा, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन दो बार के विधायक रहे हेमेश खर्कवाल इस बार प्रत्याशी नहीं होंगे, अब तक के सियासी समीकरण से ये संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक खर्कवाल शुक्रवार को तीनों पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुई पार्टी की बैठक में भी मौजूद नहीं थे। 2002 से अब तक हुए पांचों विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने हेमेश खर्कवाल को पार्टी प्रत्याशी बनाया। पहली बार कांग्रेस की ओर से नया उम्मीदवार उतारे जाने की सुगबुगाहट बढ़ रही है। वैसे भी शुक्रवार को हुई बैठक में जिन पांच नेताओं ने टिकट के लिए दावेदारी की है, उनमें पूर्व विधायक का नाम नहीं है। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत का कहना है कि पार्टी उपचुनाव को पूरी ताकत से लड़ेगी।
गहतोड़ी बने सीएम के प्रतिनिधि
चंपावत। चंपावत की सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को चंपावत विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का प्रतिनिधि बनाया गया है। शासन की ओर से इस संबंध में शुक्रवार को पत्र जारी किया गया है। कैलाश गहतोड़ी चंपावत सीट से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे लेकिन मतगणना के दिन 10 मार्च को उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए चंपावत सीट छोड़ने का प्रस्ताव रख 21 अप्रैल को बाकायदा इस सीट से इस्तीफा भी दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें