फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नायकगोठ-थ्वालखेड़ा के बीच किरोड़ा में पुल निर्माण शुरू

Sun, 17 Sep 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
किरोड़ा में बन रहे पुल निर्माण का भूमि पूजन करते कार्यदायी विभाग, ठेकेदार कंपनी के अ​धिकारी और
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि धाम मार्ग के गांवों का अब बरसात में टनकपुर से सड़क संपर्क नहीं कटेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा पर नायकगोठ-थ्वालखेड़ा के बीच पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। रविवार को कार्यदायी विभाग और ठेकेदार कंपनी ने भूमि पूजन कर पुल की बुनियाद रखनी शुरू कर दी है। निर्माण शुरू होने से गदगद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।
विज्ञापन

बरसात में किरोड़ा नाला पूर्णागिरि मार्ग के छह से ज्यादा गांवों के लिए आफत बनता रहा है। नाले के उफान पर आते ही इन गांवों का टनकपुर से सड़क संपर्क कट जाता है जिस कारण ग्रामीण और स्कूली बच्चे परेशानी झेलनी को मजबूर थे। अब उनकी यह परेशानी दूर हो जाएगी। 13.77 करोड़ की लागत से बन रहे 125 मीटर लंबे और छह मीटर चौड़े स्टील गार्डर पुल के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।
पाइल फाउंडेशन टेस्टिंग सफल होने के बाद भूमि पूजन कर पुल की बुनियाद डालनी शुरू कर दी है। लोनिवि के एई संजीव भट्ट, ठेकेदार कंपनी के मैनेजर सुरेंद्र सिंह महरा की मौजूदगी में पं. बसंत बल्लभ चिलकौटी के पुरोहित्य में भूमि पूजन किया गया। वहां मंडी समिति पूर्व अध्यक्ष हरीश भट्ट, पूर्णागिरि मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय, नायकगोठ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विशाल सिंह, थ्वालखेड़ा प्रधान प्रतिनिधि सुंदर सिंह, गिरीश जोशी, गिरीश पाल, जगदीश रैंसवाल, जगदीश थ्वाला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें