फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: छह नामांकन पत्र खरीदे, दूसरे दिन भी बिक्री आज

Thu, 15 Feb 2024 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर व्यापार मंडल के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री के पहले दिन शाम तक अध्यक्ष के लिए तीन, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र खरीदे गए। शुक्रवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री होगी।
विज्ञापन

सहायक चुनाव अधिकारी सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मोहित गड़कोटी, निवर्तमान अध्यक्ष शाहिद हुसैन, वैभव अग्रवाल ने नामांकन पत्र खरीदा। उपाध्यक्ष पद के लिए अंकित अग्रवाल, महामंत्री के लिए संजय पांडेय, कोषाध्यक्ष के लिए गिरीश वर्मा ने नामांकन पत्र खरीदा। गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को भी बिक्री होगी और 17 फरवरी को शाम सात बजे तक नामांकन पत्र जमा, 18 फरवरी दोपहर 12 बजे तक जांच, उसी दिन शाम सात बजे तक नाम वापसी और 25 फरवरी को मतदान होगा। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना और चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें