फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अब सालभर रोशन रहेगा पूर्णागिरि धाम क्षेत्र

Thu, 15 Feb 2024 10:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तर भारत का प्रमुख मां पूर्णागिरि धाम अब साल भर बिजली की रोशनी से जगमग रहेगा। प्रशासन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर अमल शुरू कर दिया है। ककराली गेट से मां पूर्णागिरि धाम तक करीब 25 किमी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बजट मिलते ही स्ट्रीट लाइट लगाने का काम होगा।
विज्ञापन


पूर्णागिरि धाम में पिछले कुछ दशक से श्रद्धालुओं के आने का क्रम बढ़ा है। इससे मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था की जरूरत बनी है। होली के बाद मेला अवधि में ही जिला प्रशासन की ओर से प्रमुख हिस्से में रात में लाइट की व्यवस्था की जाती है। ककराली गेट से धाम तक सड़क और पैदल मार्ग में रात को रोशनी की जरूरत को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया था। अब उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने करीब 25 किमी स्ट्रीट लाइट के लिए 3.75 करोड़ की डीपीआर बनाई है।
मरम्मत का जिम्मा एनएचपीसी के पास

टनकपुर। मेला मजिस्ट्रेट और एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा पर उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने काम करना शुरू कर दिया है। इस बार मेले के दौरान काम पूरा नहीं हो पाएगा तो अगले मेले में पूरा धाम क्षेत्र रोशन हो जाएगा। नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचपीसी) ने बिजली बिल के 80 लाख रुपये और मरम्मत का खर्च वहन करने का जिम्मा लिया है। संवाद
विज्ञापन

.............
थैलों पर मां का चित्र प्रिंट करने पर रोक

टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में माता का चित्र थैलों में छापने पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। मेला मजिस्ट्रेट और एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि थैले तैयार करने वाले व्यापारियाें को अब नए थैलों में मां का चित्र नहीं छापने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले धाम क्षेत्र में कुछ थैले फेंके मिलने का मामला संज्ञान में आया था। मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने कहा कि थैलों में मां का चित्र छापना ठीक नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें