फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव में जीत मिलने पर भाजपाईयों ने मनाया जश्र

विज्ञापन
चंपावत जिला मुख्यालय में बिहार चुनाव में जीत पर जश्र मनाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। बिहार विधानसभा चुनाव और मध्यप्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश में हुए उप चुनावों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरित किया। जिला मुख्यालय के मोटर स्टेशन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करने के साथ ही एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का कहना कि बिहार विधानसभा चुनाव में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर एक बार फिर से विश्वास जताया है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शंकर दत्त पांडेय, नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना, बसंत सिंह तड़ागी, सुंदर सिंह, राजेश उप्रेती, मोहन सिंह अधिकारी आदि शामिल रहे। लोहाघाट में बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा के नेतृत्व में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए जीत का जश्न मनाया। विधायक ने कहा कि भाजपा की ओर से देश और जनता हित में किए जा रहे कार्यों से लोग काफी प्रभावित हैं, जिसका पार्टी को पूरा लाभ मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री श्याम ढेक, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, गिरीश कुंवर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें