फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर भुगतान में टालमटोली की तोहमत

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ऊधमसिंह नगर के एक व्यापारी ने भाजपा के एक नेता पर लंबे समय से लटके भुगतान में टालमटोली करने का आरोप लगाया है। व्यापारी से कोरोना से बचाव की दो लाख रुपये की सामग्री खरीदी गई थी। इसे लेकर व्यापारी ने एसडीएम और कोतवाली को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

लालपुर की रुद्राक्ष इंटरप्राइजेज के हेमंत जैन का कहना है कि अप्रैल 2020 में दो लाख रुपये की कोरोना से बचाव (मास्क, स्प्रे मशीन, ऑक्सीमीटर पल्स मशीन, हाइपो गैलन, सैनिटाइजर) की सामग्री मंगाई गई थी। एसडीएम के जरिये डीएम को भेजे पत्र में आरोप लगाया गया है कि भाजपा नेता गोविंद सामंत के मौखिक आश्वासन पर उन्होंने यह सामग्री भेजी लेकिन अब तक इस राशि का भुगतान नहीं किया गया है। व्यापारी ने कोतवाली में भी पत्र दिया है। इधर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने कहा कि व्यापारी ने इस संबंध में सोमवार को पत्र दिया है, लेकिन उनके पास कोविड सामग्री देने का कोई कार्यादेश नहीं है। यह दो निजी पक्षों के बीच के खरीदफरोख्त का मामला है।
यह सामग्री खुद के लिए नहीं, कोविड की गंभीरता को देखते हुए बचाव हेतु ब्लॉक के लिए खरीदी गई थी। इसके लिए 2.40 लाख रुपये की कार्ययोजना प्रस्तावित की गई है। ब्लॉक से बजट मिलने पर तुरंत भुगतान कर दिया जाएगा। टालमटोली जैसी कोई बात नहीं है। - गोविंद सामंत, भाजपा नेता, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें