फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराज मार्ग पर सवारी ढोने का विरोध

Sat, 26 Nov 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
बैराज मार्ग पर सवारी ढोने का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नेपाल मार्ग पर बैराज तक टैक्सी वाहनों के संचालन के विरोध में टुक-टुक चालक और स्वामी मुखर हो गए हैं। उन्होंने प्रशासन को 48 घंटे के अंदर उक्त मार्ग पर सवारी ढोने वाले टैक्सी वाहनों पर अंकुश नहीं लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

शहर के गांधी मैदान में हुई टुक-टुक चालकों और स्वामियों की बैठक में कहा गया कि नेपाल मार्ग पर टनकपुर से बैराज तक टैक्सी वाहन चालकों द्वारा सवारियां ढोने से उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि शहर से बैराज तक ढाई किमी मार्ग पर टुक-टुक चलाकर वे आजीविका चला रहे हैं, लेकिन इस कम दूरी के मार्ग पर भी टैक्सी चालकों द्वारा सवारियां ढोने से उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों से कई बार आग्रह करने के बाद भी बैराज मार्ग पर टैक्सी वाहनों पर अंकुश लगाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि अपनी रोजी-रोटी के लिए अब वे सब्र नहीं करेंगे।
विज्ञापन


आगाह किया कि 48 घंटे के अंदर बैराज मार्ग पर टैक्सी वाहनों द्वारा सवारियां ढोने पर अंकुश नहीं लगाया गया तो वे आंदोलन करेंगे। संगठन अध्यक्ष नन्हें सक्सेना की अध्यक्षता में हुई बैठक में योगेश श्रीवास्तव, कासिम, जितेंद्र कुमार, सोनू पाल, हरिशंकर, रामगोपाल, साजिद, राजू, इंदर, रामवीर आदि मौजूद थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें