लाला चम्भाराम विवेकानंद विद्या मंदिर इटर कॉलेज और बनबसा के जीजीआईसी में शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं की निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. देवी दत्त जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्य राकेश चंद्र पांडेय ने बच्चों को भारत के संविधान एवं कर्तव्यों के बारे में बताया। भाषण प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में अंजलि चौड़ाकोटी प्रथम, रचित अधिकारी द्वितीय एवं अमित चौड़ाकोटी तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में स्नेहा साहू, इंद्रा जोशी और विवेक जोशी ने क्रमश: पहले तीन स्थान प्राप्त किए। निर्णायक मंडल में आचार्य ललित जोशी व केशर सिंह बिष्ट शामिल थे। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश चंद्र पांडेय, आचार्य पूरन सिंह बोहरा, घनश्याम भट्ट, सुरेश जोशी, संदीप जोशी, सुशीला उप्रेती आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।
बनबसा। जीजीआईसी की प्रधानाचार्या प्रेमा फुलोरिया की अध्यक्षता और शिक्षिका गीता चंद के संचालन में जीजीआईसी में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 11वीं कक्षा की सुनीता, 10वीं की दीक्षा, 9वीं की आरती भट्ट, क्विज प्रतियोगिता में 10वीं की एकता, 11वीं रेखा, 12 की घाना चंद पहले तीन स्थानों पर रही। वाद-विवाद में 11वीं कक्षा की निशा मुरारी प्रथम और कीर्र्ति द्वितीय रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजना चंद, मीनाक्षी विश्वकर्मा, मंजू थापा, गीता चंद, रेखा जोशी, जीवन सिंह नेगी, माया पंत, पार्वती चंद, रवि पचौली, गणेश रजवार ने सहयोग दिया।