फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराकोट की झोली फिर खाली, खत्म नहीं हुआ डिग्री कॉलेज का इंतजार

विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल में संचालित पाटी का राजकीय डिग्री कॉलेज। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। प्रदेश में आठ नए डिग्री कॉलेज खोलने का सरकार ने शनिवार को एलान किया था, लेकिन इन नए कॉलेजों में बाराकोट का नाम नहीं है। इससे बाराकोट ब्लॉक के लोगों को मायूसी मिली है। डिग्री कॉलेज की लंबे समय से मांग किए जाने के बावजूद बाराकोट में अभी भी उच्च शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

बाराकोट ब्लॉक में डिग्री कॉलेज की मांग एक दशक से अधिक समय से रही है, लेकिन इस मांग को कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद पूरा नहीं किया जा सका। इससे उच्च शिक्षा के यहां के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को दूर जाना पड़ रहा है। चार ब्लॉक वाले चंपावत जिले में सात राजकीय डिग्री कॉलेज हैं। इनमें से पांच कॉलेज (टनकपुर, बनबसा, देवीधुरा, अमोड़ी और पाटी) बीते 17 साल में खुले हैं। सिर्फ लोहाघाट और चंपावत के कॉलेज ही राज्य बनने से पहले के हैं। जिले के तीन ब्लॉकों (चंपावत में चार, पाटी में दो और लोहाघाट ब्लॉक में एक) राजकीय डिग्री कॉलेज है लेकिन बाराकोट अकेला ब्लॉक है, जहां उच्च शिक्षा का एक भी केंद्र नहीं है। इस वजह से यहां के छात्र-छात्राओं को इंटर के आगे की पढ़ाई के लिए 15 से 60 किमी दूर जाना पड़ रहा है।
जूनियर हाईस्कूल में संचालित चार विषय वाला पाटी डिग्री कॉलेज
चंपावत। जिले में कॉलेज की संख्या बेशक बढ़ी है, लेकिन गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ है। जिले के सात कॉलेजों में से लोहाघाट, चंपावत, टनकपुर, बनबसा, देवीधुरा के पांच में ही भवन हैं, लेकिन अमोड़ी और पाटी कॉलेज में न तो अपने भवन हैं और नहीं पर्याप्त विषय हैं। अमोड़ी डिग्री कॉलेज जीआईसी के दो कमरों में और पाटी कॉलेज जूनियर हाईस्कूल के चंद कमरों में चल रहा है। यहां तक कि पाटी डिग्री कॉलेज में प्राचार्य का पद भी सृजित नहीं है। कुल 217 छात्र-छात्राओं वाले पाटी कॉलेज में महज चार विषय हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, समाजशास्त्र ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें