फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल मोटर में डामरीकरण की मांग को लेकर ग्रामीण मुखर

विज्ञापन
बाराकोट की तडीगांव-रावलगांव बदहाल मोटर मार्ग में डामरीकरण की मांग करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के तड़ीगांव-रावलगांव मोटर मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन कर मोटर मार्ग पर जल्द डामरीकरण की मांग की है। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि तड़ीगांव-रावलगांव मोटर मार्ग का निर्माण वर्ष 2014-15 में किया गया था, उसके बाद से इस मोटर मार्ग को बदहाल छोड़ दिया गया है।
मोटर मार्ग पर कई जगह बने गड्ढे दुर्घटनाओें का कारण बन रहे हैं, वहीं मार्ग में फैले छोटे छोटे पत्थरों में वाहन चालक रपटकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मोटर मार्ग की हालत सुधाकर उसमें डामरीकरण की मांग करते थक चुके हैं, लेकिन लोनिवि मांग की अनदेखी कर रहा है।
इस मोटर मार्ग से रावलगांव, इजड़ा, लोहाश्री, देगांव, धूरा, सूराकोट, सूरी बेबड़ी आदि गांवों के सैकड़ों लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। नारायण सिंह, दिनेश सिंह बोहरा, रमन सिंह, प्रकाश सिंह, देवेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, गोपाल सिंह, जगदीश चंद्र, प्रकाश चंद्र आदि लोगों ने लोनिवि से जल्द डामरीकरण की मांग की है।
विज्ञापन

गड्ढे को पाटने के लिए आप ने दिया धरना
टनकपुर (चंपावत)। नगर टैक्सी स्टैंड के पास बने गड्ढे को बंद करने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने एक दिनी सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने 24 घंटों में गड्ढे का उपचार न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा गया कि चार माह से इस गड्ढे पर कई लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं।
टनकपुर टैक्सी स्टैंड के पास बने गड्ढे को पाटने के लिए आप विधानसभा प्रभारी मदन सिंह महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। कहा गया कि प्रशासन चार माह से बने गड्ढे को नहीं पाट पाया है, जिससे कई लोग चोटिल हो चुके हैं। सांकेतिक धरना की सूचना पर वहां पहुंचे एसएसआई सुरेंद्र खड़ायत ने अधिकारियों से टेलीफोन पर वार्ता कर समाधान करने की बात कही।
इस पर लोनिवि अधिकारियों ने 24 घंटों में गड्ढे का उपचार करने के आश्वासन के बाद आप कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। वहां नारायण सिंह, संजय गर्ग, गोविंद सिंह, सुंदर सिंह, दिनेश रावत, भुवन सिंह, त्रिलोक सिंह, पवन सिंह, अशोक सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें