फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे रोकने के लिए हों पुख्ता उपाय : डीएम

विज्ञापन
लोहाघाट-बाराकोट मार्ग में क्वांरकोली के पास दुर्घटनाओं को दावत देती धंसा मोटरा मार्ग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट-लोहाघाट मोटर मार्ग पर क्वांरकोली के पास सड़क धंसने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 15 दिनों से ध्वस्त सड़क में लोनिवि की ओर से कोई चेतावनी बोर्ड लगाने तक की जहमत नहीं उठाई है। इससे तेज गति से आने वाले और रात में गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरा हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने विभाग से शीघ्र सड़क की मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बाराकोट मार्ग में क्वांरकोली के पास करीब 15 दिनों से धंसी है, जिससे वाहनों के आवागमन में काफी दिक्कतें हो रहीं हैं। जिस स्थान पर सड़क धंसी है, वहां कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया है। इधर गलचौड़ा बाबा मंदिर के पुजारी बाला दत्त ने बताया कि दो माह पूर्व बारिश के दौरान गलचौड़ा मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी।
मंदिर परिसर के दीवार के पत्थर और मलबा सड़क में आ जाने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाली बंद होने से पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे सड़क का डामर उखड़ गया है। उन्होंने लोनिवि से शीघ्र मलबा हटा दीवार बनवाने की मांग की है। लोनिवि के एई राजेेंद्र गिरि ने बताया कि क्वांरकोली में ध्वस्त मार्ग का आगणन तैयार कर आपदा में भेजा गया है। राशि स्वीकृत होने के बाद सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन

सड़क हादसे रोकने के लिए करें विशेष प्रबंध
चंपावत। डीएम विनीत तोमर ने आरटीओ, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
जिला सभागार में बुधवार को हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा कि बिना लाइसेंस, परमिट के गाड़ी चलने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को कहा कि सड़कों में दुर्घटना के स्पॉट को भी चिह्नित करें। उन्होंने सड़क किनारे पड़े बोल्डर हटाने, सड़क पर लटके पेड़ों को भी हटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सड़कों में भूस्खलन जोन से 500 मीटर पहले उसका संकेत बोर्ड लगवाएं। बैठक में एनएच के एई एनसी पांडेय ने बताया कि बारहमासी सड़क का 80 प्रतिशत कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। बैठक में एसपी देवेंद्र पींचा, एसडीएम सदर अनिल चन्याल, एआरटीओ रश्मि भट्ट, ईई लोनिवि एमसी पांडेय, नायब तहसीलदार पिंकी आर्य, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल दत्त पांडेय, बीडी पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें