फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ियों ने पूर्व बीडीसी सदस्य पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के गल्लागांव में नशे में धुत्त युवाओं ने एक पूर्व बीडीसी सदस्य पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से चोटिल कर दिया। प्राथमिक इलाज के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। संदेह के आधार पर कई लोगों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को गल्लागांव के समीप बनाए गए विश्राम स्थल में नशेड़ियों की दारू पार्टी चल रही थी। आरोप है कि नशेड़ियों ने अपने वाहनों को बीच सड़क में आडे़ तिरछे खड़ा कर मार्ग को बाधित किया गया था। यहां से गुजर रहे पूर्व बीडीसी सदस्य दीपक कालाकोटी ने वाहनों को हटाने की बात कही, जो नशेड़ियों को नागवार गुजरी। आवेश में आकर दीपक पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर मौके में पहुंचे लोगों ने दीपक अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात को अंजाम देने के बाद नशेड़ी वहां से भाग गए। सिर पर गंभीर चोट होने पर घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया।
इधर एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि मारपीट की घटना की जानकारी उन्हें मिली है। संदेह के आधार पर छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें