फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम रेजीमेंट ने मुनस्यारी ब्वॉयज को हराया 

Sun, 25 Sep 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
असम रेजीमेंट ने मुनस्यारी ब्वॉयज को हराया  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काली कुमाऊं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गया। रविवार को गोरलचौड़ मैदान में हुए मुकाबले में असम रेजीमेंट ने मुनस्यारी ब्वॉयज की टीम को दो के मुकाबले चार गोलों से हराया। असम रेजीमेंट के एस रोलिंग ने टूर्नामेंट की तिकड़ी जमाई। प्रतियोगिता में 13 टीम हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


असम रेजीमेंट ने शुरू से ही दबदबा बनाया। पहले हाफ के सातवें मिनट में रेजीमेंट की टीम ने आक्रमण किया, लेकिन मुनस्यारी ब्वॉयज के गोलकीपर ईश्वर भाकुनी ने शानदार बचाव कर हमले को नाकाम किया।

पूरी लय में खेल रहे रेजीमेंट के सेंटर फारवर्ड एस रोलिंग ने नौंवे मिनट में गोलकीपर को छकाते हुए पहला गोल किया। 36 वें मिनट में उन्होंने फील्ड गोल कर टीम को दो गोलों से बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के 7वें मिनट में पेनाल्टी बॉक्स के अंदर फाउल करना मुनस्यारी ब्वॉयज के खिलाड़ी को महंगा पड़ा। एस रोलिंग ने पेनाल्टी के जरिए गोल कर टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक जमाई। मुनस्यारी ब्वॉयज ने दसवें मिनट में मनोज सिंह के सहारे पहला गोल किया।
विज्ञापन


37 वें मिनट में मैच के हीरो एस रोलिंग ने चौथा गोल किया। मैच के अंतिम मिनट में मुनस्यारी के नकुल महर ने गोल कर हार के अंतर को कम किया। निर्णायक  सुनील कुमार, गौरव खोलिया, हीरा सिंह, और भूपाल नेगी थे। आंखों देखा हाल अशोक वर्मा और रघुराज देउपा ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें