फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर भी धरना-प्रदर्शन में डटी रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

विज्ञापन
टनकपुर तहसील में धरने पर बैठ प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मानदेय बढ़ाने की एक सूत्री मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती के दिन भी तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने गांधी और शास्त्री जयंती के साथ ही केक काटकर आंगनबाड़ी का स्थापना दिवस भी धरना देकर मनाया। उन्होंने मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 46 साल से आईसीडीएस की सेवाओं को पूरी निष्ठा से पूरा कर रहे हैं, लेकिन सरकार वर्करों के हितों की अनदेखी कर रही है। धरना-प्रदर्शन शुरू करने से पूर्व आंगनबाड़ी का स्थापना दिनस मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार पिंकी आर्या ने केक काटकर आंगनबाड़ी वर्करों को स्थापना दिवस की बधाई दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी कर्मचारी संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष गीता चंद्र के नेतृत्व में आंदोलन किया। इनमें गोविंदी पंत, गोविंदी मेहता, नीरू बिष्ट, देवकी सामंत, दीपिका शर्मा, अनीता मर्तोलिया, ललिता परगाई आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें