फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat Rain: लगातार हो रही बारिश से क्वैराला नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे में अमोड़ी डिग्री कॉलेज

Fri, 13 Sep 2024 04:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

चंपावत में दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से पाल बिलौन क्षेत्र में क्वैराला नदी के उफान से अमोड़ी डिग्री कॉलेज का भवन खतरे की जद में आ गया है। 
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज परिसर के चारों ओर पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

चंपावत जिले में दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से पाल बिलौन क्षेत्र में क्वैराला नदी के उफान से अमोड़ी डिग्री कॉलेज का भवन खतरे की जद में आ गया है। सुरक्षा के दृष्टि से कॉलेज परिसर को स्थानीय लोगों की मदद से खाली करवाया गया।

ग्राम प्रधान लालमणि भट्ट ने बताया कि डिग्री कॉलेज परिसर के चारों ओर पानी भर गया है। क्वैराला नदी का जल स्तर बढ़ने से अमोड़ी में बना पैरामाउंट स्कूल पूरी तरह जलमग्न हो गया है। स्कूल प्रबंधक पान देव भट्ट ने बताया कि 130 से अधिक बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं।

विज्ञापन

 
ये पढ़ें- Bhimtal News: पहाड़ी से आए मलबे ने रोकी भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर वाहनों की रफ्तार, सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बोहरा ने बताया कि अधिकांश उपजाऊ भूमि भी मलबे में तब्दील हो गई है। इधर, ग्राम सभा डिगड़ई के बिलौटा सौन में करीब 200 नाली जमीन बर्बाद हो गई है। प्रधान पूजा मेहता ने बताया कि पूर्व में भी क्षेत्र में बारिश से उपजाऊ भूमि मलबे में तब्दील हो गई थी। कलेक्ट्रेट को जाने वाली सड़क का थोड़ा हिस्सा नाले के उफान के कारण ढह गया है। लगातार बारिश के कारण स्थानीय नाला उफना गया है। यहां भूस्खलन का खतरा बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें