जम्मूकश्मीर में लोगों और सेना पर हमला करने वाले आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते ए
लोहाघाट (चंपावत)। जम्मू कश्मीर में लोगों और सुरक्षा बलों पर बढ़ती आतंकी घटनाओं पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आतंकियों पर लगाम लगाने की मांग उठाई।
लोहाघाट में एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री विवेक पुजारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादी लोगों और सुरक्षा बलों पर लगातार हमले कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकियों पर लगाम लगाने के साथ शांति व्यवस्था के लिए ठोस कदम उठाने की मांग उठाई है। इस मौके पर रितिक ढेक, मनीष बिष्ट, योगेश महर, साहिल अधिकारी, नीरज सगटा, गौरव पांडेय, राहुल कुमार, नमन वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।