फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी सियासी दल से गठबंधन नहीं करेगी आप: कर्नल कोठियाल

विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के युवा संवाद कार्यक्रम में मौजूद अजय कोठियाल और अन्य पदाधिकारी। फोटो: संवाद न्यू? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदार कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल ने कहा कि पार्टी अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में दिल्ली मॉडल के आधार पर लोगों के बीच जाएगी। पार्टी सभी 70 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन

यहां एक होटल में उन्होंने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि पार्टी उत्तराखंड राज्य के निर्माण की अवधारणा को साकार करेगी। कोठियाल ने खुद के गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए। आप नेता ने कहा कि दिसंबर 2013 में दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाना, तत्कालीन सियासी हालतों में उठाया गया कदम था, लेकिन अब पार्टी उत्तराखंड में किसी भी राजनीतिक दल के साथ न तो गठबंधन करेगी और न ही समर्थन लेगी। आप नेता ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश को हिमाचल प्रदेश की तरह विकसित राज्य बनाने के बजाय पीछे धकेला है। दोनों दल 10-10 साल तक प्रदेश में सत्तासीन रहे हैं, लेकिन ये दल न सत्ता में रहते हुए और न ही विपक्ष में रहते हुए जनसरोकारी भूमिका निभा सके हैं। वार्ता के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश बिष्ट भी थे।
आप के युवा संवाद में उठे दवाई, पढ़ाई, कमाई के मुद्दे
चंपावत। आप के युवा संवाद कार्यक्रम में नौजवानों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार जैसे मुद्दों को चुनावी एजेंडा बनाने पर जोर दिया। सोमवार को यहां एक निजी होटल में हुए कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल ने कहा कि पार्टी युवा संवाद के जरिये प्रदेश के लोगों की जरूरतों और प्राथमिकताओं को घोषणापत्र में जोड़ेगी और उसी के अनुरूप आगे की कार्यनीति बनाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली, प्रदेश प्रवक्ता सुमित टिक्कू, केंद्रीय जोनल प्रभारी रवि चतुर्वेदी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश बिष्ट, महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष रुचि धस्माना ने कहा कि प्रदेश में मुफ्त बिजली, पेयजल, सस्ती और अच्छी शिक्षा, बेहतर इलाज जैसी बुनियादी जरूरतों पर पार्टी संजीदगी से काम करेगी। लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के साथ अर्थव्यवस्था में सुधार पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, चंपावत विधानसभा क्षेत्र के संगठन मंत्री दिनेश रावत, नारायण सिंह गैड़ा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें