फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक रोगों के लक्षण तथा बचाव के उपाय बताए

Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीमांत क्षेत्र के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंच में चिकित्सा शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को संक्रामक रोगों के लक्षण तथा उनसे बचाव के उपाय बताए। डा. फरीदुज्जर्फर के नेतृत्व में आयोजित संक्रामक रोग संचेतना शिविर में 60 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गई। डा. मुबारक अली की ओर से ग्रामीणों को गर्मियों के मौसम में होने वाली उल्टी-दस्त, खसरा, मलेरिया, कालरा, हैजा, चिकन पाक्स, डेंगू सहित अन्य बीमारियों के कारण, लक्षण तथा उनसे बचाव के उपाय बताए गए। इस दौरान रोगियों को क्लोरोक्वीन की गोलियां तथा ओआरएस के पैकेट भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

चिकित्सा दल ने ग्रामीणों ने गर्मी के मौसम में संक्रांमक रोगों से बचाव के लिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा पानी को उबाल कर पीने की सलाह भी दी गई। इस मौके पर ममता सामाजिक संस्था के जिला संयोजक दुर्गेश कुमार की ओर से क्षय रोग के संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने बलगम परीक्षण की सुविधाओं आदि की जानकारी भी दी। शिविर में स्वयंसेवी संस्था अपार की ओर से जागरूकता गोष्ठी आयोजित कर लोगों को संक्रांमक रोग से बचाव की जानकारी देने वाले पंपलेट और साहित्य का वितरण किया गया। शिविर के संचालन में उमेद सिंह, अंबादत्त पंत, सुरेश कुमार, हेमंत जोशी, आशा, प्रमोद कुमार, शेर सिंह, नीलम, सावित्री आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें