फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 93 वादों का किया निस्तारण

Sun, 10 Mar 2024 09:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 93 वादों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज कहकशा खान की अध्यक्षता और सचिव शिवानी पसबोला के संचालन में चंपावत और टनकपुर न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण सिंह बोरा के न्यायालय में क्रिमिनल कंपाउंड बेल के एक वाद, एनआई एक्ट, मैट्रिमोनियल के एक-एक और कंपाउंड बेल ट्रैफिक चालान के 18 वाद सहित कुल 21 वादों का निस्तारण कर 3,67,500 रुपये का सेटलमेंट किया गया।
विज्ञापन

सिविल जज हेमंत सिंह राणा ने एनआई एक्ट के एक, अन्य सिविल वाद एक और कंपाउंड बेल ट्रैफिक चालान के 22 वादों का निस्तारण कर 2,74,900 रुपये का सेटलमेंट किया। सिविल जज के न्यायालय में कंपाउंडेबल ट्रैफिक चालान के 29 वादों का निस्तारण कर 39,200 रुपये का सेटलमेंट किया।
सिविल जज प्रियांशी नगरकोटी के न्यायालय ने 21 वादों का निस्तारण कर 10,92,498 रुपये का सेटलमेंट किया। जिले के सभी न्यायालय में 93 वादों को निस्तारित कर कुल 17,74,093 रुपये का सेटलमेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें