फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानर में आरसेटी का 21 दिनी प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से मानर खेतीखान स्थित खादी केंद्र में उद्यमिता विकास और खादी कपड़े की बुनाई का 21 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण में 20 महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। जिला उद्योग केंद्र की ओर प्रायोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ उद्योग केंद्र के प्रबंधक जीबी जोशी ने किया। उन्होंने आजीविका संवर्धन और महिला सशक्तिकरण की योजनाओं के तहत प्रशिक्षण और बैंक से ऋण प्राप्त कर स्वरोजगार अपनाने को प्रेरित किया।
विज्ञापन


आरसेटी के निदेशक जनार्दन चिल्कोटी ने माइक्रोलैब के जरिए प्रशिक्षणार्थियों का परिचय कराने के साथ उद्यमिता के गुर सिखाए। खेतीखान में कताई-बुनाई करने वाली महिलाएं प्रतिभा कृष्णन की संस्था हिमालयन ब्लूमस के साथ मिलकर काफी समय से आजीविका के लिए काम कर रही हैं। वहां उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक सोमनाथ गर्ग, आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश जोशी, खादी केंद्र प्रबंधक पीएस बनौला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें