फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन एकल में लोहाघाट की मनीषा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। खेल महाकुंभ के दूसरे दिन गोरलचोड़ मैदान में बालिकाओं एवं महिलाओं की खोखो, कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवा कल्याण विभाग की बैडमिंटन की अंडर-14 एकल प्रतियोगिता में लोहाघाट की मनीषा ने बाजी मारी, जबकि पाटी की कंचना द्वितीय और बाराकोट की कविता तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-17 में पाटी की मनीषा को प्रथम और पाटी की शिल्पा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


डबल में चंपावत की ममता जोशी और पूजा प्रथम तथा लोहाघाट की पूजा एवं रूपा को द्वितीय स्थान मिला। अंडर-14 कबड्डी में लोहाघाट, पाटी और बाराकोट, अंडर-17 में चंपावत, बाराकोट तथा लोहाघाट, खोखो की अंडर-14 में चंपावत, लोहाघाट और बाराकोट पहले तीन सन में रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोविंद सामंत, जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी, युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, जसवंत सिंह खड़ायत, एनके जोशी, अश्वनी कुमार, विनोद सिंह, अनीता, तान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें