फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली जनवरी से बाजार में बिकेगा जनता दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। दुग्ध संघ की ओर से जिला मुख्यालय में एक जनवरी से जनता दूध की बिक्री शुरू की जाएगी। जनता दूध बाजार में बिकने वाले अन्य दूध की अपेक्षा सस्ता और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगा।
विज्ञापन


दुग्ध संघ प्रबंधक राजेश मेहता ने बताया कि जो लोग अब तक महंगा दूध नहीं खरीद पाते थे, उनके लिए नए ब्रांड का जनता दूध बाजार में उतारा जा रहा है। अभी वर्तमान में बाजार में दूध की कीमतें 34 रुपये से 40 रुपये प्रति लीटर हैं, लेकिन जनता दूध बाजार में 26 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचा जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह दूध हृदय संबंधी रोगों के लिए काफी फायदेमंद होगा। अभी इस दूध को चंपावत मुख्यालय में ही खुले दूध के रूप में बेचा जाएगा। मांग बढ़ने पर अन्य स्थानों में भी इसकी ब्रिकी शुरू की जाएगी। यदि आवश्यकता पड़ेगी तो दूध की पैकिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें