फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सीमांत जिंडी में 65 परिवार झेल रहे पेयजल संकट

Fri, 31 May 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट विकासखंड के सीमांत जिंडी में पिकअप वाहन के जरिया बांटा जा रहा है पानी। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट। विकासखंड के सीमांत ग्राम पंचात जाख के जिंडी तोक में 65 परिवार गंभीर पेयजल संकट झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना के निर्माण की मांग उठाई है।
विज्ञापन




क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन कलौनी ने बताया कि पुल्ला के पास छीड़ी खोला पेयजल योजना का स्रोत सूखने से छह महीने से जिंडी तोक में पेयजल संकट बना हुआ है। यहां के 65 परिवार मीलों दूर जाकर पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। गांव के लिए जल जीवन मिशन के तहत बन रही पीलागाड़ गुमाली लिफ्ट पेयजल योजना का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने बताया कि मांग के बाद जल संस्थान ने वाहनों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की है लेकिन वह नाकाफी है।

स्थानीय बृजमोहन ने नई पेयजल योजना के निर्माण की मांग उठाई है। जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया लिफ्ट योजना का कार्य लगभग अंतिम चरण पर है। दो पंप हाउस, पांच टैंकों, वितरण लाइन, मुख्य लाइन का कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर बरसात के दिनों में काम करने में परेशानी होती है उन स्थानों पर कार्य पूरा किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन













नौले-धारों का पानी पीने से बीमार हो रहे हैं लोग







पिथौरागढ़। लिंठ्यूड़ा वार्ड में पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। एक माह से पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोग नौले-धारों से पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। नौले-धारों का पानी दूषित होने के कारण लोग बीमार होने लगे हैं। पूर्व सभासद केदार लुंठी का कहना है कि पेयजल संकट के कारण लोग प्राकृतिक जल स्रोत से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं।

इनका पानी दूषित होने के कारण बुखार, जुकाम, टाइफाइड, पीलिया का रोग बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर दूसरे घर में कोई ना कोई व्यक्ति बीमार हैं। उन्होंने जल संस्थान से पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नियमित साफ पानी की आपूर्ति के लिए जल्द ही वह जल संस्थान के अधिकारियों से मिलेंगे। इधर जल संस्थान के ईई सुरेश जोशी का कहना है कि जल्द ही पानी की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें