लोहाघाट (चंपावत)। कुमाऊं केसरी खुशी राम की 131वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गोष्ठी हुई। बृहस्पतिवार को देवीधुरा स्थित पंडित खुशी राम पंडाल में संगठन के जिलाध्यक्ष पनीराम आर्य की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पंडित जी की मूर्ति में माल्यार्पण हुआ। गोष्ठी में सांसद प्रदीप टम्टा ने फोन से लोगों को संबोधित किया।
इस दौरान पंडाल की परिक्रमा कर झांकी निकालने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त खंड शिक्षाधिकारी त्रिलोक राम ने खुशी राम जी के जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने सांसद और विधायक निधि से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए विकास कार्यों का प्रतिशत तय करने, विभिन्न विभागों में अनुसूचित जाति बैकलॉग के पदों को भरने, पदोन्नति में आरक्षण के लिए इरशाद हुसैन कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने, रीठा साहिब व पाटी में खुशीराम और अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने के साथ पार्क का निर्माण करने की मांग की। जगदीश राम, वीरेंद्र लाल, उर्वा राम, जगदीश राम, चंदन राम, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।