फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचपीसी श्रमिकों का नया वेतनमान निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी में नया वेतनमान लागू कर दिया गया है। नए वेतनमानों में न्यूनतम वेतन 19500 और अधिकतम 119400 रुपये निर्धारित किया गया है। नया वेतनमान एक जनवरी 2017 से लागू होगा।

बनबसा एनएचपीसी इंप्लाईज यूनियन के महामंत्री देवेश शर्मा ने बताया कि 12 फरवरी को एनएचपीसी प्रबंधन और केंद्रीय श्रमिक यूनियनों के बीच हुए समझौतों के बाद श्रमिकों का नया वेतनमान लागू कर दिया गया है। श्रमिक एक जनवरी 2017 से वेतनमान संशोधन की मांग कर रहे थे। 27 अक्तूबर 2017 को प्रबंधन और केंद्रीय यूनियनों के बीच हुई वार्ता के बाद वेतनमान और भत्तों के निर्धारण को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया था। इस दौरान निगम मुख्यालय फरीदाबाद में हुई सात दौरों की बैठकों के बाद 12 फरवरी को एनएचपीसी प्रबंधन और यूनियनों के बीच समझौतों पर सहमति बाद हस्ताक्षर कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए वेतनमानों के अलावा श्रमिकों को फिटमेंट बेनिफिट 15 प्रतिशत, मकान किराया न्यूनतम आठ प्रतिशत से अधिकतम 24 प्रतिशत, कैफेटेरिया (विभिन्न भत्ते) 35 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। ग्रेच्युटी की सीमा एक जनवरी 2017 से 10 की जगह अब 20 लाख रुपये तय की गई है। सेवानिवृत्ति पर स्मृति चिन्ह राशि पांच हजार रुपये से बढ़ाकर दस हजार रुपये कर दी गई है। पदोन्नति के लिए प्रबंधक एक माह बाद ड्राफ्ट केंद्रीय यूनियनों को सौंपेगी। यात्रा एवं रात्रि पाली भत्ता शीघ्र निर्धारित किया जाएगा। जिन कर्मियों को टेलीफोन प्रतिपूर्ति नहीं मिलती है उन्हें प्रतिमाह 150 रुपये टेलीफोन प्रतिपूर्ति भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें