फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक सभा चुनाव के लिए वीडियो निगरानी टीमों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए चंपावत जिले की विधानसभा क्षेत्र 54 लोहाघाट और 55 चंपावत में सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडियो निगरानी टीम, उड़न दस्ते, व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ का गठन कर अधिकारियों को नामित कर दिया गया है।
डीएम ने बताया कि सहायक व्यय प्रेक्षक के रूप में लोनिवि चंपावत के खंडीय लेखाधिकारी अरविंद कुमार और लघु सिंचाई के खंडीय लेखाधिकारी अलंकार सिंह को नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि वीडियो निगरानी टीम में तकनीकी सहायक अखिलेश श्रीवास्तव, रूप सिंह राजपूत, प्रकाश टम्टा, राजेंद्र प्रसाद गहतोड़ी, मदन राम नरेश कुमार राठौर होंगे। वीडियो अवलोकन टीम में उप कोषाधिकारी लोहाघाट प्रवीण चंद्र भट्ट, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, रमेश सिंह बोरा, गिरीश चंद्र जोशी, मनोज सिंह कुंवर और ललित कुमार डालाकोटी को नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ में वरिष्ठ कोषाधिकारी हेमेंद्र प्रकाश गंगवार, मुकेश डिमरी, लेखाकार नंदन सिंह भाकुनी और अनिल कुमार को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़न दस्ते में नामित की गई हैं 6 टीमें
चंपावत। चुनाव प्रक्रिया के दौरान निरीक्षण के लिए उड़न दस्ते में 6 टीमें नामित की गई हैं। पहली टीम वालिक, देवीधुरा, पाटी, रीठा, मूलाकोट व खेतीखान, दूसरी टीम में खेतीखान से लोहाघाट, किमतोली, पंचेश्वर तथा रौसाल और तीसरी टीम बाराकोट, सिमलखेत, घाट व पनार, चौथी टीम में पुनेठा पेट्रोल पंप, चंपावत से मानेश्वर, चंपावत शहरी क्षेत्र, ललुवापानी से खेतीखान, मंच, तामली, बनलेख, धौन तथा स्वांला से अमोड़ी, पांचवी टीम ककराली गेट से पूर्णागिरि मंदिर क्षेत्र, समस्त टनकपुर शहरी क्षेत्र तथा बनबसा से जगपुड़ा पुल तक तथा छठवीं टीम अमोड़ी से चल्थी, सूखीढ़ांग, श्यामलाताल, बस्तियां एवं डांडा ककनई क्षेत्र में नजर रखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें