फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने उठाई हादसे की न्यायिक जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रख सड़क हादसे में मृत छात्र कुणाल को श्रद्घांजली दी। उन्होंने हादसे की न्यायिक जांच की भी मांग उठाई है। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि आधी अधूरी तैयारियों के बीच मेला शुरू किया जाना जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाता है।
विज्ञापन


कहा कि समय-समय पर समाचार पत्रों के द्वारा पूर्णागिरि मार्ग में जहां-तहां व्याप्त अव्यवस्थाओं को उजागर किए जाने के बाद भी प्रशासन मूक दर्शक बना है। उन्होंने घटना की न्यायिक जांच किए जाने के साथ ही मृतक छात्र के परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की वकालत की है। शोकसभा में सभासद देवेंद्र सिंह, हरीश भट्ट, पूरन सिंह पडियार, नागरमल शर्मा, अनिल प्रसाद सिन्हा उफ बिहारी, खालिद अंजुम, कैलाश शर्मा, फखरूद्दीन, कादिल अली, कामरान अंसारी, दशरथ बोहरा, चंदन बिष्ट, दीपक पांडेय, अमित भट्ट, संजय अग्रवाल, अनिल चौधरी, फैजल सिद्दकी, नवीन पांडेय, नेत्रबल्लभ तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें