फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों व आश्रितों को मिलेगा कंप्यूटर प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला पूर्व सैनिक लीग की बैठक में पूर्व सैनिकों को सेना द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई। बताया गया कि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को सेना की ओर से छह माह का कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


सैनिक विश्रामगृह में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन आरएस देव ने पूर्व सैनिकों को पिछले माह में हुए कार्यों की जानकारी दी। कहा कि सैनिक कार्यालय की ओर से सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए छह माह की कंप्यूटर की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। बैठक में पूर्व सैनिक कार्यालय के सभागार को शादियों सहित सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए बुकिंग देने का निर्णय लिया। वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों ने सीएसडी कैंटीन व ईसीएचएस के मुद्दे को उठाया। इस मौके पर सेवानिवृत्त कैप्टन चूणामणि जुकरिया, रघुवीर सिंह, एनके पुनेठा, सीबी बिष्ट, हेमंत राय, त्रिलोक सिंह, हयात सिंह, नारायण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें