फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ के दरोगा की डेंगू से दिल्ली में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के पम्दा निवासी केेंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के उप निरीक्षक ललित मोहन जोशी (52) का इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया। उन्हें कुछ समय पहले डेंगू हो गया था। उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जोशी सीआरपीएफ द्वारिका (दिल्ली) में एसआई के पद पर तैनात थे। गंभीर हालत में उन्हें नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां बृहस्पतिवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। जोशी का अंतिम संस्कार बनबसा में किया गया, जबकि अंतिम क्रियाकर्म उनके पैतृक निवास पम्दा में होगा। वे अपने पीछे बुजुर्ग मां, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निधन पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा, योगेश मेहता, लड़ीधुरा मंदिर समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, जगदीश अधिकारी, राजू अधिकारी, प्रकाश अधिकारी आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें