फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैंसली गांव में चलाया महर्षि आपके द्वार कार्यकम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के महर्षि विद्या मंदिर शाखा की ओर से महर्षि आपके द्वार कार्यक्रम के तहत डैंसली गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महर्षि भावातीत ध्यान, योग के प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया। गांव के पंचायत घर में विद्यालय के प्रधानाचार्य एसके वर्मा के निर्देशन, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कैलाश राम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष चांद सिंह बोहरा, विशिष्ट अतिथि नारायण सिंह देउपा, शिवराज सिंह, शेर सिंह आदि ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महर्षि भावातीत ध्यान, योग के प्रसार को जन-जन तक पहुंचाना, संस्थान की ओर से संचालित योजनाओं का प्रसार भी करना है। वर्मा का कहना है कि मार्च में इसी क्षेत्र के मेलकूना में विद्यालय के नए भवन में कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। इस दौरान रेखा देउपा, आशा, ईश्वरी देउपा, कृष्ण कुमार, लाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें