फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों के लिए सहारा बन रही नेकी की दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मीना बाजार और खड़ी बाजार में लगाई गई नेकी की दीवार जरूरतमंद लोगों के लिए काफी सहारा बनी हुई है। इसके अंतर्गत रविवार को भी 40 से अधिक आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय लोगों को नि:शुल्क कपड़ों का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन



मीना बाजार में राजकीय महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजू गड़कोटी की पहल पर लगाई गई नेकी की दीवार में हेम राय, अनंत साह, राजू बिष्ट, आनंद पुजारी, मनोज खर्कवाल, सुमित गड़कोटी, संजय पांडेय, गणेश कपकोटी, तिलकराज आदि सहयोग कर रहे हैं। उनका कहना है कि नेकी की दीवार के जरिए लोगों द्वारा दिए गए कपड़ों और अन्य सामग्री को गरीब लोगों को नि:शुल्क बांटा जा रहा है। संगठन ने इस नेक कार्य में सहयोग कर गरीब लोगों को राहत देने की अपील की है। इधर नगर के खड़ी बाजार में लगाई गई नेकी की दीवार में सामान लेने के लिए जरूरतमंद लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यहां नेकी की दीवार में नवीन उपाध्याय, प्रमोद गहतोड़ी आदि लोग सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें