फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 सीसीटीवी खंगाले, 250 संदिग्धों से पूछताछ के बाद चोरी का खुलासा

विज्ञापन
साराफा दुकान की चोरी में पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम की गिरफ्त में। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने सराफा व्यापारी के प्रतिष्ठान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए छह में से चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। यूपी के शाहजहांपुर निवासी इन आरोपियों के कब्जे से 35 हजार रुपये और चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि चोरी का खुलासा करने में करीब डेढ़ सौ सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। करीब ढाई सौ संदिग्धों से पूछताछ की गई। सर्विलांस पर लगभग 18-20 हजार जानकारियों को संकलित किया गया। पुलिस की छह टीमें चोरों की तलाश में जुटीं रहीं।
विज्ञापन

बनबसा मेन मार्केट वार्ड छह निवासी आशीष वर्मा ने 13 नवंबर को पुलिस को बताया कि चोरों ने उनकी दुकान की तिजोरी तोड़ सोने-चांदी के जेवर पार कर लिए। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380 में केस दर्ज कर लिया। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि एसपी देवेंद्र पींचा की ओर से गठित टीमों ने चार दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर पीलीभीत रेलवे जंक्शन के पीछे से चार आरोपियों को दबोच लिया। आरोपी ग्राम ईसापुर थाना निगोही शाहजहांपुर निवासी ओमप्रकाश, कल्लू, महिपाल और जीवन को गिरफ्तार कर बनबसा लाया गया। पूछताछ में दो अन्य आरोपियों चीता और कैलाश के नाम भी सामने आए हैं। आरोपियों से पुलिस ने करीब 45000 रुपये नकद और लगभग सवा दो लाख के चांदी के जेवर बरामद किए हैं।
फेरी लगाकर करते हैं रेकी
थानाध्यक्ष एलएस जगवाण ने बताया कि पूछताछ में उक्त आरोपियों ने बताया कि वे घुमंतू जाति के मारवाड़ी बतख हैं, जो दिल्ली से साइकिल पर क्राकरी आदि लाकर फेरी लगा रेलवे प्लेटफार्म व अन्य जगहों पर इन्हें बेचते हैं। इसी दौरान वे दुकानों व घरों का चयन कर मौका लगते ही रात में चोरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें