फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

Mon, 01 Apr 2024 02:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णागिरि धामटनकपुर। मां पूर्णागिरि मेले में शनिवार को करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। शनिवार को कुमाऊं डीआईजी डाॅ. योगेंद्र सिंह रावत ने भी मां के दर्शन किए। डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्लान को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने मेला क्षेत्र में सतर्कता बरतने पर जोर दिया। संपूर्ण मेला क्षेत्र में मां के जयकारों की गूंज रही।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि मेले के पांचवे दिन भी मां के दर्शन को श्रद्धालुओं का पैदल, वाहन, रेल आदि से प्रमुख पड़ाव क्षेत्र नगर में आने का क्रम जारी रहा। दोपहर कुमाऊं डीआईजी डॉ. रावत भैरव मंदिर से पैदल रास्ते में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मुख्य मंदिर तक पहुंचे और मां के दर्शन किए। मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने डीआईजी को मां की मूर्ति भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान सीओ शिवराज सिंह राणा, मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी आदि मौजूद रहे।
इधर ठुलीगाड़ एसओ हरीश प्रसाद ने बताया कि करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। इस दौरान जिला पीलीभीत के होली दिवाली गांव के होल्यारों के दल ने होली गायन करते हुए मां के दर्शन के दर्शन किए। समिति के पूर्व अध्यक्ष भुवन पांडेय ने बताया कि व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है। इधर, शारदा घाट में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। संवाद
विज्ञापन


आठ ट्रेनों से साढ़े 11 हजार श्रद्धालु दर्शन कर लौटे

एक दिन में ही आठ ट्रेनों से साढ़े 11 हजार श्रद्धालु मां के दर्शन कर लौटे
टनकपुर। पहले मीटर गेज में कोयला इंजन, फिर डीजल अब अब ब्राड गेज लाइन में पेसेंजर के साथ एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा का लाभ मां के दर्शन को आने वाले श्रद्धालु उठाने लगे हैं। रेलवे स्टेशन से एक दिन में संचालित एक्सप्रेस, पेंसेजर कुल आठ ट्रेनों से विभिन्न शहरों को 11,500 श्रद्धालु लौटे। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि रिकार्ड यात्री एक दिन में ट्रेन से लौट रहे हैं जबकि आने वाली सभी आठ ट्रेनों में अधिकांश खचाखच भरी आ रही हैं। एक अप्रैल से कांसगंज से एक और मेला स्टेशन ट्रेन संचालित हो रही है। स्टेशन परिसर के प्रतीक्षालय और परिसर में भी खासी तादाद में श्रद्धालु रुक रहे हैं। यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।



शारदा घाट क्षेत्र में पालिका ने चलाया विशेष सफाई अभियान

टनकपुर(चंपावत)। नगर पालिका की ओर से प्रमुख शारदा घाट क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर करने को लेकर विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में टीम ने दोपहर बाद सफाई अभियान शुरू किया। ईओ ने बताया कि श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।इस दौरान पालिका के वरिष्ठ लिपिक बसंत राज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें