फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी:पाटी को मिलेगी 108 आपात सेवा का नया वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पाटी की खस्ताहाल आपात चिकित्सा सेवा 108 के अच्छे दिन आने वाले हैं। पाटी के आउटडेटेड वाहन को बदल कर नया वाहन दिया जा रहा है। आपात चिकित्सा सेवा 108 के जिला समन्वयक रजत उनियाल ने बताया कि पाटी के लिए नया आपात चिकित्सा सेवा वाहन स्वीकृत कर लिया गया है। शुक्रवार तक यह वाहन पाटी पहुंच जाएगा। नए वाहन के आने से बीमार लोगों को हायर सेंटर ले जाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


मंच और बनबसा कायाकल्प योजना के लिए अनफिट
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश के मंच और बनबसा के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कायाकल्प योजना के लिए अनफिट करार दिए गए हैं। भारत सरकार द्वारा संचालित कायाकल्प योजना में शामिल अस्पतालों को गुणवत्ता सुधार के लिए अतिरिक्त धनराशि दी जाती है।

पाटी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आभाष सिंह ने दोनों अस्पतालों का सर्वे किया। बताया कि बनबसा को सर्वे में 30 और मंच को 23 प्रतिशत अंक मिले जबकि कायाकल्प योजना में शामिल होने के लिए अस्पताल को 70 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। इसमें सफाई, पेयजल, मरीजों का रखरखाव, आधारभूत ढांचे सहित कई बिंदुओं को शामिल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें