फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल कस्टम ने लगाई बैगेज स्केनर मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा से नेपाल को प्रवेश करने वाली नेपाली सीमा पर स्थित गड्डाचौकी में कस्टम कार्यालय में बैगेज स्कैनर (सामान की जांच करने वाली मशीन) मशीन लगा दी गई है। शुक्रवार की सायं मशीन का उद्घाटन नेपाल कस्टम विभाग के उपमहानिदेशक कृष्ण नेपाल ने किया। उन्होंने कहा कि मशीन लगाए जाने से नेपाल कस्टम विभाग की आय में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन


नेपाल कस्टम विभाग (भंसार विभाग) कार्यालय प्रमुख विकास कुमार ने बताया कि मशीन लगाए जाने के बाद भारत नेपाल के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों के सामान की चेकिंग में अब आसान हो जाएगी। बताया कि मशीन को एशियन डेवलपमेंट बैंक के एक करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहयोग से लगाया गया है। बताया गया है कि इस मशीन के लगने से अब गलत सामान का इस सीमा से लाना ले जाना नामुमकिन होगा। कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष जंग बहादुर मल्ल ने बैगेज स्कैनर मशीन लगाए जाने का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें