फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के वाह्यस्रोत कार्मिकों की नहीं होने दी जाएगी अनदेखी: गहतोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि रोडवेज के वाह्यस्रोत कर्मचारियों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। उन्हें न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छह माह के अंदर टनकपुर में रोडवेज की केंद्रीय कार्यशाला का निर्माण शुरू कराया जाएगा। विधायक यहां उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के कार्यालय में रोडवेज कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रोडवेज कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी और निराकरण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


संगठन के क्षेत्रीय संयोजक दीप चंद्र शाह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि वह संविदा परिचालकों की सीधी भर्ती से पहले वाह्यस्रोत परिचालकों को संविदा में समायोजित करने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और प्रयास किया जाएगा कि वाह्यस्रोत कर्मचारियों का मानदेय कम से कम 18 हजार रुपये हो। उन्होंने कर्मचारियों की कई समस्याओं के लिए मौके पर ही मंडलीय प्रबंधक और सहायक मंडलीय प्रबंधक को निर्देशित किया। संचालन शाखा मंत्री गौरव गुप्ता ने किया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष महेश कुमार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, दिनेश जुकरिया, मनीष कुमार, भरत पाठक, विनय पाठक, वसीम अहमद, रवि कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें